बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 27.57 लाख का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत चार तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 55 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से रीवा ले जाए जा रहे गांजे के साथ दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27.57 लाख रुपये बताई गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 55 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो महिलाओं और दो युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है।