रायपुर में ‘इंद्रधनुष स्टिचिंग ट्रेनिंग सेंटर’ का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘इंद्रधनुष स्टिचिंग ट्रेनिंग सेंटर’ की शुरुआत की है। इस केंद्र में महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद वे स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी। साथ ही प्रशिक्षित महिलाएं नवजात शिशुओं के लिए वस्त्र तैयार करेंगी, जिन्हें जरूरतमंद परिवारों में नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज सेवा को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने ‘इंद्रधनुष स्टिचिंग ट्रेनिंग सेंटर’ का शुभारंभ किया है। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पब्लिक इमेज तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम रूपरा और फर्स्ट लेडी रोटेरियन हरपाल रूपरा ने किया। कार्यक्रम में क्लब के एडवाइजर रोटेरियन विनय अग्रवाल, रोटेरियन संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।