बसना मंडी प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन, विधायक संपत अग्रवाल भक्ति रस में हुए भावविभोर
बसना मंडी प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। साध्वी राधिका किशोरी के प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय हो गया, इस दौरान विधायक भक्ति रस में भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l महासमुंद जिले के बसना स्थित मंडी प्रांगण इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की अनूठी छटा से सराबोर है। यहां आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” और भक्ति गीतों की गूंज से भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया है।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ और भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की