बलरामपुर कांग्रेस कार्यालय में विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बलरामपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर l बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।