बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मालीघोरी में हुई चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में पुलिस ने गोवर्धन पूजा की रात मालीघोरी में हुई चोरी का खुलासा किया है। आरोपी देवकुमार देशमुख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई। साइबर सेल और थाना बालोद की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा।

Nov 8, 2025 - 11:37
 0  37
बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मालीघोरी में हुई चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. परस साहू, बालोद । पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के कुशल निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवर्धन पूजा की रात मालीघोरी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना बालोद और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, मालीघोरी निवासी प्रार्थी ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर और किराना दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम की चोरी कर ली है। शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 461/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, और उप पुलिस अधीक्षक श्री देवांश सिंह राठौर एवं डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य सहित पुलिस बल के सदस्य शामिल थे।

टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वॉड और साइबर यूनिट की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के गांवों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर संदिग्ध की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवकुमार देशमुख (25 वर्ष), निवासी मालीघोरी, थाना बालोद के रूप में हुई। उसके कब्जे से पुलिस ने 04 नग सोने के फुल्ली, एक जोड़ी सोने की बाली, दो बच्चे के सोने के लॉकेट सहित चोरी का सामान बरामद किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड (ज्यूडिशियल रिमांड) पर भेज दिया गया है।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, विवेक शाही, आरक्षक नागेश साहू, पुरण देवांगन, भोप साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे और आकाश दुबे का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और हर वारदात का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।