आलीराजपुर में सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट, विरोध में बोरी नगर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता के साथ कथित मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बोरी नगर बंद रखकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. मुस्तकीम मुगल, आलीराजपुर l आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में गुरुवार को बोरी नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर नगर बंद का आह्वान किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।