अभिजीत दिपके का भाजपा पर बड़ा आरोप, पार्टी में शामिल नहीं होने पर धमकी मिलने का दावा
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए धमकाया गया। उन्होंने युवाओं, शिक्षा, रोजगार और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर भी भाजपा की आलोचना की तथा राहुल गांधी के हालिया बयान का समर्थन किया।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर परिवार समेत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और भाजपा की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।