विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार : लक्ष्मी राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि विकसित भारत-जी रामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी और सतत विकास को नई दिशा देगी। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार, समयबद्ध भुगतान और ग्रामसभा आधारित विकास कार्यों का लाभ मिलेगा। जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विकसित भारत-जी रामजी योजना को प्रदेश के ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी एवं सतत विकास को नई गति प्रदान करेगी और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना के माध्यम से रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को एक साथ बढ़ावा मिलेगा।