महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की मुलाकात
नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर बस्तर संभाग में संचालित योजनाओं, पोषण सेवाओं, आंगनबाड़ी विस्तार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्र और राज्य के समन्वय से योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य भेंट कर महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर सकारात्मक संवाद हुआ।