सहयोग केन्द्र में टंकराम वर्मा ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के सहयोग केन्द्र में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुने। इस दौरान कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केन्द्र में गुरुवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं, मांगें और सुझाव गंभीरता से सुने तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।