जूता खरीदी और नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान राज्य सरकार पर जूता खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता और नकटी बस्ती में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जूता खरीदी के टेंडर में पक्षपात किया गया है और नकटी में गरीब परिवारों के घर तोड़कर उनके साथ अन्याय किया गया है। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर जूता खरीदी प्रक्रिया और नकटी बस्ती में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां गरीबों के हितों के खिलाफ हैं और कई मामलों में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।