सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम के उपाध्यक्ष बने चंद्रकांत यादव, समाज सेवा को मिली नई जिम्मेदारी
सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चुके चंद्रकांत यादव की नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले में सर्व यादव युवा समाज के संगठन विस्तार के तहत युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 17 जुलाई को आयोजित सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक का आयोजन सर्व यादव समाज कबीरधाम के निर्देशानुसार अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन में हुआ। बैठक की अध्यक्षता युवा समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव ने की, जबकि कार्यवाहक अध्यक्ष धनीराम यादव और सचिव कनस राम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।