विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर बुजुर्गों क़ो साल भेंट कर एवं रक्तदान कर मनाया गया जन्मदिन
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर भाजपा कुंडा मंडल ने विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूजा-हवन, पौधारोपण, बुजुर्गों को साल भेंट, स्कूली बच्चों के साथ केक कटिंग और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कुंडा -पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन के विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुण्डा मंडल द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया मण्डल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के अगुवाई में कुण्डा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक भावना बोहरा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए पूजा-हवन से की गई हरी मंदिर में गांव के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में हवन कार्यक्रम रखा गया एवं हरी मंदिर में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन क़ो यादगार बनाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विश्व क़ो पर्यवारण पर दिये गये l
सन्देश एक पेड़ माँ के नाम के तहत मंदिर प्रांगण एवं स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में पेड़ लगाया गया हरी मंदिर के कुंडा ग्राम एवं आस-पास के वृद्धजनों क़ो साल भेंट कर आशीर्वाद लिया गया वंही प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर एवं लड्डू वितरण कर जन्मदिन मनाया गया स्कूल के नन्हें नन्हें बालक बालिकाओं ने अपने पंडरिया विधायक क़ो खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनायें दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
इस अवसर पर कुंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने कहा की विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। उन्हें एम्बुलेंस वाली दीदी के नाम से पूरे जिले में जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता और जनसेवा ही उनकी पहचान है।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री बालमुकुंद चंद्रवंशी जी,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर जी, मंडल महामंत्री मनहरण साहू जी,मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी जी, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बबली साहू जी जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु जी ,कपिल चंद्राकर जी, जी,अमन खनूजा जी,जेठू निर्मलकर जी,सूरज यादव जी,भाजयुमो से मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी जी , महामन्त्री निलेश गुप्ता जी,फिरतू साहू जी, रमन खनूजा जी,गणेश सोलंकी,शेखर चंद्रवंशी,राजू श्रीवास,राकेश चंद्राकर,अशोक पाल,अमर चंद्राकर,सूरज यादव,दादू राम साहू जी ,महिला मोर्चा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।