टड़ा ग्राम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
सागर जिले के केसली विकासखंड के ग्राम टड़ा में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भव्य जुलूस निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। ग्राम पंचायत पहुंचकर आयोजित मुख्य समारोह में सरपंच रश्मि राजेश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
UNITED NEWS OF ASIA. योगेश विश्वकर्मा, सागर केसली l सागर जिले के केसली विकासखंड के ग्राम टड़ा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ भव्य जुलूस में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।