सुशासन तिहार 2026 में बिलासपुर को मिली 134 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सुशासन तिहार 2026 के तहत बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की गई, दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई तथा वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए अत्याधुनिक पुनर्वास केंद्रों की आधारशिला रखी गई।

Jun 5, 2026 - 11:03
 0  3
सुशासन तिहार 2026 में बिलासपुर को मिली 134 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी, बिलासपुर l सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें देकर जिले के विकास को नई गति प्रदान की। हेमूनगर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 134 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के रूप में 642.27 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 18 हजार 165 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिली है।

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री ने 80 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। लाभार्थियों ने इसे सम्मानजनक जीवन और स्वतंत्र आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद से बनने वाले दो बड़े सामाजिक कल्याण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई। इनमें 22.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 200 सीटर बहुउद्देशीय वृद्धाश्रम और 18.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 500 सीटर दिव्यांगजन शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र शामिल है। इन संस्थानों के शुरू होने से जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं और सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इससे अब मरीजों को जांच के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और गंभीर बीमारियों की पहचान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने मधुबन-जूना क्षेत्र में विकसित हो रहे 120 करोड़ रुपये के आधुनिक एजुकेशन हब और नालंदा परिसर का निरीक्षण भी किया। लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस परियोजना में डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी, छात्रावास, आधुनिक शैक्षणिक भवन और अध्ययन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना बिलासपुर को प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम के दौरान 18.59 करोड़ रुपये के सात विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 115.46 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, सड़क चौड़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन, विकास और जनकल्याण राज्य सरकार की पहचान है। सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद बढ़ाना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना