त्यौहारों पर रहेगी कड़ी निगरानी, शांति व सौहार्द बनाए रखने के निर्देश, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जिला सिंगरौली में आगामी होली, ईद-उल-फितर और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सोशल मीडिया निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Mar 1, 2026 - 15:37
 0  4
त्यौहारों पर रहेगी कड़ी निगरानी, शांति व सौहार्द बनाए रखने के निर्देश, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली | जिले में आगामी पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर गौरव बैनल ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने भाग लिया।