टीम प्रहरी अभियान: रायपुर जोन-10 के लालपुर में 20 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से अवैध निर्माण ध्वस्त, कार्रवाई कल भी जारी

टीम प्रहरी अभियान के तहत रायपुर नगर निगम जोन-10 क्षेत्र के लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को सीमांकन के बाद तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की गई। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया कि राजधानी में किसी भी अवैध निर्माणकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई नियमानुसार लगातार जारी रहेगी।

Mar 1, 2026 - 13:24
 0  3
टीम प्रहरी अभियान: रायपुर जोन-10 के लालपुर में 20 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से अवैध निर्माण ध्वस्त, कार्रवाई कल भी जारी

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में रायपुर नगर निगम जोन-10 क्षेत्र के लालपुर में शासकीय कोटवारी भूमि पर किए गए बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्मित करीब 10 बड़ी दुकानों और लगभग 30 बड़े कमरों को सीमांकन के पश्चात पूरी तरह तोड़ने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कल दिनांक 1 मार्च 2026 को भी जारी रहेगा।