सहसपुर लोहारा में सांसद संतोष पांडेय ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों से की मुलाकात
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. सहसपुर लोहारा l राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
दौरे के दौरान सांसद ने ग्राम धनेलीडीह और कोसमंदा में सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है और इसी उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।