सिंगोडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार भैंस तस्करी से मुक्त और नौ साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा जिले की सिंगोडी चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध तस्करी के लिए ले जाई जा रही चार भैंसों को मुक्त कराया और वर्ष 2017 से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञ राज पटेल, छिंदवाडा l छिंदवाड़ा जिले की सिंगोडी चौकी पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध पशु तस्करी पर रोक लगाने और लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरवाड़ा से नागपुर की ओर एक पिकअप वाहन में भैंसों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MH 40 CT 8707 से चार भैंसों को बरामद कर सुरक्षित मुक्त कराया गया।