‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ में दौड़े युवा, विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति का संदेश
कवर्धा के करपात्री मैदान में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। आर्मी योद्धा ग्रुप के विद्यार्थियों ने 800 और 1600 मीटर दौड़ में उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा। नशा मुक्त भारत अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को कवर्धा के करपात्री मैदान में आर्मी योद्धा ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ थीम पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।