राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई की मांग
रामानुजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई हुई है, जबकि मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर l बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रामानुजगंज बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।