रॉन्ग साइड से आई कार ने ली छात्र की जान, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
बिलासपुर के वेयरहाउस रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 17 वर्षीय छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र कई फीट हवा में उछल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. बिलासपुर l छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में टक्कर की भयावहता देखकर लोग स्तब्ध हैं।