राजिम कुंभ मेला 2026 के लिए रायपुर–राजिम के बीच 02 मेमू स्पेशल ट्रेन सेवा 1 से 15 फरवरी तक

राजिम कुंभ मेला 2026 के अवसर पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा रायपुर–राजिम के बीच 02 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन सेवा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलाई जाएगी। इन ट्रेनों को मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम में वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है।

Feb 1, 2026 - 11:34
 0  14
राजिम कुंभ मेला 2026 के लिए रायपुर–राजिम के बीच 02 मेमू स्पेशल ट्रेन सेवा 1 से 15 फरवरी तक

UNITED NEWS OF ASIA.हसीब अख्तर, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा रायपुर–राजिम के बीच 02 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन सेवा प्रारंभ की जा रही है। यह विशेष ट्रेन सेवा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएगी।

भारतीय रेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं के उन्नयन के लिए रेलवे निरंतर प्रयासरत है। राजिम में लगने वाले कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, तेज और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस विशेष सेवा से रायपुर और राजिम के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।

राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी (पीएच), केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी एवं राजिम रेलवे स्टेशन पर दिया गया है, जिससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 08755 रायपुर–राजिम मेमू कुंभ मेला स्पेशल रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना होकर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सीबीडी (पीएच), 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर, 12.57 बजे मानिकचोरी होते हुए 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम स्टेशन से 14.00 बजे रवाना होकर 14.07 बजे मानिकचोरी, 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सीबीडी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद होते हुए 15.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसी तरह दूसरी जोड़ी के अंतर्गत गाड़ी संख्या 08757 रायपुर–राजिम मेमू स्पेशल रायपुर से 14.30 बजे चलकर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सीबीडी (पीएच), 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिकचोरी होते हुए 16.00 बजे राजिम पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 08758 राजिम–रायपुर मेमू स्पेशल राजिम से 20.30 बजे रवाना होकर 20.37 बजे मानिकचोरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सीबीडी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद होते हुए 22.00 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह मेमू स्पेशल ट्रेन सेवा राजिम कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी और यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी।