नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे परिसर में 7A साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रांड फाइनल संपन्न
नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे परिसर में आयोजित 7A साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रांड फाइनल का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं प्रतीकात्मक गोल मारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. विशु, बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे परिसर में शुक्रवार को आयोजित 7A साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रांड फाइनल का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, बिलासपुर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा प्रतीकात्मक गोल मारकर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच, बेहतर स्वास्थ्य, टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। खेल युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें जीवन में संघर्ष और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी खिलाड़ियों को सफल और अनुशासित आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री आदर्श बेरिया, मंडल अध्यक्ष देवाशीष दत्ता तथा जिला उपाध्यक्ष अंकित पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के जिला महासचिव संदीप कुमार का विशेष योगदान रहा। उनके साथ राजकुमार बर्मन, शेख असलम, सुनील बगमारे रमेश यादव, अमर समुद्रए, मोनू समुद्रए एवं राम बेरिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया गया। अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि युवाओं को गलत आदतों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखाते हैं।
ग्रांड फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, आयोजकों और दर्शकों ने इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।