नागपंचमी पर महापौर मीनल चौबे ने पूरा किया वादा, मां दंतेश्वरी अखाड़ा के विकास के लिए 9 लाख के कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर के कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर अखाड़ा में नागपंचमी के अवसर पर नगर निगम की ओर से 9 लाख रुपये की लागत से नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर मीनल चौबे ने अखाड़ा के पहलवानों से किया अपना वादा पूरा किया। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल और पार्षद कृष्णा सोनकर की मौजूदगी में अखाड़ा के सुधार एवं उन्नयन कार्य की शुरुआत हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर के कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर अखाड़ा में नागपंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम की ओर से 9 लाख रुपये की लागत से नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने अखाड़ा पहुंचकर नगरवासियों को नागपंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों और पहलवानों में खासा उत्साह देखने को मिला।