पखांजूर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बालिका को किया दस्तयाब

कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके निवास से पकड़ा गया। नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Sep 20, 2026 - 08:13
 0  2
पखांजूर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बालिका को किया दस्तयाब

UNITED NEWS OF ASIA. रोहित देहारी, पखांजूर l कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका के परिजनों ने पखांजूर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात आरोपी राजेश सरकार ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में आरोपी पर बालिका के साथ दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पखांजूर पुलिस ने अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश सरकार, उम्र 27 वर्ष, निवासी पीव्ही-75 भवानीपुर को उसके निवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वहीं, पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा सहित पखांजूर थाना पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस की ओर से सूचना देने के लिए 94791-55125 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस ने सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।