निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से की आत्मीय मुलाकात, बूढ़ामहादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

नवपदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

Aug 21, 2026 - 11:18
 0  2
निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से की आत्मीय मुलाकात, बूढ़ामहादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l नवपदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले निवर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, कुशलक्षेम और दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और बुजुर्गों के साथ समय बिताया। बुजुर्गों ने भी निवर्तमान कलेक्टर से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

वृद्धाश्रम के बाद गोपाल वर्मा भगवान बूढ़ामहादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बूढ़ामहादेव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। कार्यभार परिवर्तन से पहले वृद्धजनों से मुलाकात और मंदिर में पूजा-अर्चना के इस अवसर ने उनके कार्यकाल के दौरान जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों की झलक भी प्रस्तुत की।