हरियाणा की शराब तस्करी और कच्ची महुआ शराब के विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 8.16 लाख रुपये की सामग्री जब्त
कवर्धा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में हरियाणा प्रांत की विदेशी मदिरा, कच्ची महुआ शराब, 200 किलो महुआ लाहन और परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 8 लाख 16 हजार 310 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अन्य प्रांत हरियाणा की शराब का अवैध परिवहन करने और कच्ची महुआ शराब का विक्रय करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान मदिरा, महुआ लाहन और परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 8 लाख 16 हजार 310 रुपये की सामग्री जब्त की गई।