असम में तीसरी बार उम्मीदों और आशाओं का कमल खिलेगा, क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने असम प्रवास के दौरान लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना तय है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Mar 2, 2026 - 13:25
 0  4
असम में तीसरी बार उम्मीदों और आशाओं का कमल खिलेगा, क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

UNITED NEWS OF ASIA . अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | गुवाहाटीअसम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने असम प्रवास के दौरान लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि असम में तीसरी बार उम्मीदों और आशाओं का कमल खिलेगा, क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं है।