कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सली लीडर हिडमा व उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार

खूंखार नक्सली लीडर हिडमा और उसकी पत्नी रामे का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम पूर्ववर्ती में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई।

Nov 20, 2025 - 14:40
 0  29
कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सली लीडर हिडमा व उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार

 UNITED NEWS OF ASIA.  खूंखार नक्सली लीडर हिडमा और उसकी पत्नी रामे का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसके गृहग्राम पूर्ववर्ती में संपन्न कराया गया। अंतिम संस्कार स्थल पर दूर-दराज़ के ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित रही, जो दोनों के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।

नक्सल संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों की सख्त तैनाती की गई थी। पूरे इलाके में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैद रहे। ग्रामीणों की आवाजाही और कार्यक्रम की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी बनी रही।

अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पूरे समय सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं होने दी।