नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का शुभारंभ, गोद भराई और अन्नप्राशन उत्सव आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों से संवाद, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान माताओं और अभिभावकों को पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. नारायणपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। जिले के विभिन्न सेक्टरों और परियोजनाओं के अंतर्गत अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।