मिस एंड मास्टर जीनियस कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने किया सम्मानित

राजधानी रायपुर के विम्तारा हॉल में आयोजित मिस एंड मास्टर जीनियस कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और अन्य मुख्य अतिथियों ने बच्चों को संकल्प, दृढ़ता और लक्ष्यपरक जीवन का संदेश दिया।

Nov 29, 2025 - 11:32
 0  14
मिस एंड मास्टर जीनियस कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने किया सम्मानित

 UNITED NEWS OF ASIA.  अमृतेश्वर सिंह,  रायपुर | के शंकरनगर स्थित विम्तारा हॉल में मिस एंड मास्टर जीनियस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, कार्यक्रम प्रमुख अमित चिमनानी, निदेशक अनिल जोतसिंघानी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी तथा कई सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे। अतिथि वक्ताओं में नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अलक्शेंद्र मोघरे, वैदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन आनंद कुमार अग्रवाल और दावरा यूनिवर्सिटी के सीईओ चिन्मय दावरा ने बच्चों और अभिभावकों को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति जिद्दी बनने और संकल्प के साथ निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकों के संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता के संघर्ष को सार्थक बनाना चाहिए और एक आदर्श नागरिक बनकर राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए।

कार्यक्रम प्रमुख अमित चिमनानी ने बच्चों को महान व्यक्तित्वों की जीवनी पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 2025 से 2047 तक का समय युवाओं का है और इस अवधि में राष्ट्र को विकसित बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल जोतसिंघानी ने किया। समापन के दौरान सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।
कक्षा 6 से 9 के समूह में मिस जीनियस का खिताब खुशबू साहू और मास्टर जीनियस का खिताब शेख आतिफ ने जीता।
कक्षा 9 से 12 के समूह में मिस जीनियस का खिताब खुशबू विश्वकर्मा और मास्टर जीनियस का खिताब लक्ष्यवीर वराडे ने अपने नाम किया।