महासमुंद में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और जनसेवा का मंत्र
महासमुंद जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ कार्यशाला संपन्न हुई। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक Sumit Agrawal ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अंत्योदय और राष्ट्रहित के मूल विचारों पर कार्य करने का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. महासमुंद जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महाअभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना, संगठनात्मक क्षमता को सशक्त करना और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली विकसित करना रहा। कार्यशाला में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।