थाना कुरूद व मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर कसा शिकंजा – आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले के थाना कुरूद एवं थाना मगरलोड पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब व नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।

Mar 5, 2026 - 11:59
 0  4
थाना कुरूद व मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पर कसा शिकंजा – आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी | जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए धमतरी पुलिस ने थाना कुरूद और थाना मगरलोड क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। दोनों मामलों में आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।