कोरिया के 23वें पुलिस अधीक्षक बने हरीश राठौर, बैकुण्ठपुर में संभाला पदभार
कोरिया जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बैकुण्ठपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
UNITED NEWS OF ASIA. जमील अंसारी, कोरिया l कोरिया जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) के अधिकारी हरीश राठौर ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को बैकुण्ठपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के 23वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन के नए नेतृत्व की शुरुआत हुई।