रायपुर के राजवीर सिंह छाबड़ा बने राष्ट्रीय गतका रेफरी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
रायपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर सिंह छाबड़ा ने श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय गतका रेफरी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) का दर्जा हासिल किया। छत्तीसगढ़ से केवल तीन प्रतिनिधियों का चयन हुआ था। इस उपलब्धि को प्रदेश में गतका खेल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l गतका खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। रायपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर सिंह छाबड़ा ने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित नेशनल गतका रेफरी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) का दर्जा प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है और इसे गतका खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।