कोरिया छात्रा आत्महत्या मामला: राजस्थान से एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
कोरिया जिले के चर्चित नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी विनोद वैध को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के दो अन्य नामजद आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. जमील अंसारी, कोरिया l कोरिया जिले के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों में से एक आरोपी विनोद वैध को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।