नगर निगम कोरबा में भव्य राम लीला का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रीगण हुए शामिल
कोरबा के ओपन थिएटर घण्टाघर में नगर निगम द्वारा भव्य राम लीला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान राम के चरित्र को जीवन में अपनाना चाहिए।
UNITED NEWS OF ASIA. हितेश पाण्डेय, कोरबा। जिले के ओपन थिएटर घण्टाघर में नगर निगम कोरबा द्वारा भव्य राम लीला का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों की अपार भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन और अन्य प्रतिनिधियों के साथ इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने मंचन होते हुए भगवान राम के चरित्र का अवलोकन किया और जगतगुरु राम भादराचार्य द्वारा कही जा रही राम कथा का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है और इसके आयोजन के लिए नगर निगम कोरबा का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के चरित्र को अपने जीवन में अपनाना सभी के लिए प्रेरणादायक होना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने राम लीला का आनंद लेते हुए धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से माता-राम की कथाओं का श्रवण किया। नगर निगम के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को जीवंत रखा बल्कि शहरवासियों के बीच सांस्कृतिक उत्साह भी बढ़ाया।