कवर्धा में 37 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.660 बल्क लीटर शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 6.660 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,960 रुपये बताई गई है।