कबीरधाम पुलिस का जागरूकता अभियान, अवैध अप्रवासियों की सूचना देने की अपील
कबीरधाम पुलिस ने सहसपुर लोहारा और रणवीरपुर क्षेत्र में अवैध अप्रवासियों के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नागरिकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने, समाधान ऐप के माध्यम से किराएदार सत्यापन कराने और अफवाहों से बचने की अपील की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अवैध अप्रवासियों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में थाना सहसपुर लोहारा एवं चौकी रणवीरपुर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान संचालित किया।