कबीरधाम में सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम जिले में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर लोहारा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, 4 हजार रुपये नगद, पेन और कीपेड मोबाइल जब्त किया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहसपुर लोहारा पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम, पेन और मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।