अवैध शराब बिक्री पर बोड़ला पुलिस की कार्रवाई, 5,760 एमएल शराब और बिक्री रकम सहित आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,760 एमएल शराब और बिक्री की रकम समेत कुल 2,760 रुपये का मसरुका जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम। अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोड़ला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,760 एमएल अवैध शराब और शराब बिक्री की रकम बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,760 रुपये बताई गई है।