भारत में नई Sub-4m SUV लॉन्च करेगी Honda, Brezza और Nexon को देगी टक्कर
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में 2028 तक नई सब-4-मीटर SUV लॉन्च करने की योजना की पुष्टि की है। यह SUV Maruti Suzuki Brezza, Tata Nexon और Hyundai Venue जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी। कंपनी इस सेगमेंट में दोबारा मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी कर रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने भारतीय बाजार के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह साल 2028 तक भारत में नई सब-4-मीटर SUV लॉन्च करेगी। यह SUV देश के सबसे तेजी से बढ़ते कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतारी जाएगी, जहां पहले से कई बड़ी कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।