भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग केंद्र में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। करीब 300 कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे, जहां लगभग 100 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को आयोजित ‘सहयोग केंद्र’ में कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।