जीएसटी रिफॉर्म्स: प्रधानमंत्री मोदी का नवरात्रि-दीपावली गिफ्ट, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को बड़ी राहत – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जीएसटी रिफॉर्म्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नवरात्रि और दिवाली गिफ्ट बताया। नए फैसले से उपभोक्ताओं, किसानों, कारोबारियों और आम परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों, वाहनों और रोजमर्रा के सामान पर टैक्स घटाकर उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम किया गया है।

Sep 21, 2025 - 20:15
 0  57
जीएसटी रिफॉर्म्स: प्रधानमंत्री मोदी का नवरात्रि-दीपावली गिफ्ट, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को बड़ी राहत – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

UNITED NEWS OF ASIA. भूपेंद्र साहू, रायपुर। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्री अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने देशवासियों को इस त्यौहारी सीजन में ऐतिहासिक जीएसटी रिफॉर्म्स का तोहफा दिया है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि 22 सितम्बर से यानी नवरात्रि के पहले दिन से ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू होगा। नए जीएसटी दरों से व्यापार को गति मिलेगी और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्य बदलाव और राहत:

  • व्यक्तिगत जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त

  • दवाइयों, ऑक्सीजन, टेस्ट किट पर टैक्स में कटौती

  • कार व बाइक पर जीएसटी 28% से घटाकर 18%

  • अब केवल 2 स्लैब रहेंगे – 5% और 18% (12% व 28% खत्म)

  • दूध, दही, पनीर, साबुन, टूथपेस्ट, साइकिल, बच्चों के सामान पर 5% या शून्य टैक्स

मंत्री देवांगन ने कहा कि इस सुधार से न केवल आम गृहस्थ परिवारों को घरेलू खर्चों में राहत मिलेगी बल्कि ऑटोमोबाइल, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को भी नई गति मिलेगी। उत्पादन और खपत बढ़ने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी का ऐसा निर्णय बताया जो आम नागरिक से लेकर व्यापारी और उद्योग जगत सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।