फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर उगाही कर रहे थे युवक, ग्रामीणों ने चार को पकड़ा, एक फरार

सक्ती के परसदा खुर्द गांव में पांच युवक फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर एक ग्रामीण से 30 हजार रुपये वसूलने पहुंचे। शक होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए। सभी आरोपियों ने उगाही के लिए भेस बदलने की बात कबूल की है।

Nov 25, 2025 - 15:20
 0  22
फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर उगाही कर रहे थे युवक, ग्रामीणों ने चार को पकड़ा, एक फरार

 UNITED NEWS OF ASIA. सक्ती के परसदा खुर्द गांव में पांच युवक सोमवार रात एक ग्रामीण के घर पहुंचे।
इनमें से एक युवक पुलिस की वर्दी में था, जिस पर आबकारी विभाग और पुलिस दोनों के मोनो लगे थे।
बाकी चार युवक सिविल ड्रेस में थे और सभी ने खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताया।
आरोपियों ने ग्रामीण को जेल भेजने की धमकी दी और 30 हजार रुपये की उगाही करने लगे।
शक होने पर ग्रामीणों और पास के लोगों ने चार युवकों को घेरकर पकड़ लिया।
एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर और लोकेश राठौर के रूप में हुई।
सभी आरोपी जांजगीर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने उनके पास से दो बाइक और तीन मोबाइल फोन जब्त किए।
आरोपियों पर अवैध वसूली सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सक्ती एएसपी हरीश यादव ने बताया कि रात में सूचना मिली कि कुछ युवक खुद को आबकारी अधिकारी बताकर वसूली कर रहे हैं।
थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि एक युवक वर्दी में और तीन सिविल ड्रेस में थे।
पूछताछ में सभी ने कबूल किया कि वे किसी भी विभाग से संबंधित नहीं हैं और केवल पैसे की उगाही के लिए भेस धारण किए थे।
फरार आरोपी की तलाश जारी है।