वेतन भुगतान और बहाली की मांग को लेकर दुर्ग में एनएचएम कर्मचारी फिर हड़ताल के मूड में
दुर्ग में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दो माह से वेतन न मिलने और आंदोलन के दौरान सेवा से पृथक किए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है और आश्वासन के बावजूद बहाली न होने से उनमें निराशा है। मांगें पूरी न होने पर पुनः हड़ताल की चेतावनी दी गई है।