आज ग्राम दामापुर में उप तहसील कार्यालय (लिंक कोर्ट) का शुभारंभ किया तथा 46 लाख 96 हजार की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दामापुर में उप तहसील कार्यालय (लिंक कोर्ट) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 46 लाख 96 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। लिंक कोर्ट शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए नजदीक में सुविधा मिलेगी। वहीं स्कूल, आश्रम भवन, रंगमंच, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र और सीसी रोड से जुड़े कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l आज ग्राम दामापुर में उप तहसील कार्यालय (लिंक कोर्ट) का शुभारंभ किया तथा 46 लाख 96 हजार की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, भूमि संबंधी अभिलेखों एवं राजस्व प्रकरणों से जुड़े कार्यों के लिए नजदीकी सुविधा मिलने से उनके समय व श्रम की बचत होगी।
इसके साथ ही हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आदिवासी बालक आश्रम माध्यमिक शाला भवन, रंगमंच, सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आहता निर्माण तथा सीसी रोड जैसे विकास कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ एवं रंगमंच व सामुदायिक भवन से सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार सुशासन, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।