कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

Aug 15, 2026 - 13:39
 0  4
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रध्वज को सम्मान दिया।

ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश को दी गई आजादी की विरासत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस विरासत को संजोकर रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा विकास में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, रामप्रसाद आंचला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र के प्रति सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता और देशसेवा की भावना का संदेश दिया गया।