रायपुर के होटल में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव
रायपुर के फाफाडीह स्थित रंजीत होटल में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव होटल के कमरे में बेड पर मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को मेकाहारा अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होटल के कमरे में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के पटना से रायपुर आया हुआ था और फाफाडीह स्थित रंजीत होटल में ठहरा हुआ था। देर रात होटल के कमरे में उसका शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।